राजस्थान उच्च न्यायालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
जयपुर, बुधवार, 25 फरवरी 2026। राजस्थान उच्च न्यायालय को बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे कई धमाके कर बम से उड़ाने की धमकी मिली। हालांकि, तलाशी के दौरान परिसर से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। अशोक नगर के थानाधिकारी मोती लाल शर्मा ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय को मिली धमकी में लिखा गया था कि 'उच्च न्यायालय को 11 बजे तक खाली कर दो। दोपहर 1:30 बजे परिसर में कई बम धमाके होंगे।'
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल, श्वान दस्ता एवं अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते ने अदालत कक्षों, न्यायाधीशों के चेंबर और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। थानाधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उन्होंने बताया कि ईमेल बुधवार की सुबह प्राप्त हुआ और अदालत की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही तलाशी पूरी कर ली गई। इससे सुनवाई प्रभावित नहीं हुई। हाल के दिनों में उच्च न्यायालय को कई बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ को पिछले साल 31 अक्टूबर से लेकर अब तक 11 बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी हैं।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री काफिले से पहले पुलिस कार्रवाई में महिला झुलसी, विपक्ष ने साधा निशाना
जयपुर, मंगलवार, 23 जून 2026। राजस्थान के जयपुर में मुख्यमंत्री ...
-
जयपुर के 14 कोचिंग-पुस्तकालय सील, 24 से ज्यादा संस्थानों को नोटिस
जयपुर, मंगलवार, 23 जून 2026। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित एक कोचिं ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने किये मां अम्बाजी शक्ति पीठ के दर्शन
- पूजा-अर्चना कर की देश-प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की काम ...
