विधानसभा क्षेत्र चौहटन में शीघ्र बनेगी श्री राम वाटिका– वन राज्य मंत्री

img

जयपुर, मंगलवार, 24 फरवरी 2026। वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा के क्रम में विधानसभा क्षेत्र चौहटन में श्रीराम वाटिका स्थापित करने की कार्यवाही शीघ्र ही प्रारम्भ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र चौहटन में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कुल 2 नवीन नर्सरियों की स्थापना की गई है। वन राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री आदू राम मेघवाल द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा परीक्षण करवा कर आवश्यकतानुसार गुणावगुण के आधार पर विधानसभा क्षेत्र चौहटन में स्थित सेड़वा उपखण्ड मुख्यालय पर नवीन क्षेत्रीय वनाधिकारी कार्यालय खोलने के विषय में निर्णय लिया जाएगा। 

इससे पहले सदस्य के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में वन राज्य मंत्री ने बाड़मेर जिले में दिसंबर 2023 से दिसंबर, 2025 तक विभाग द्वारा वन क्षेत्र में पौधारोपण, सौंदर्यकरण एवं अन्‍य विकास कार्य हेतु विभिन्‍न योजनाओं में स्‍वीकृत राशि एवं व्‍यय राशि का विवरण सदन के पटल पर रखा और उन्होंने बताया कि मार्च, 2026 तक इन प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण कर दिया जाएगा।  उन्होंने जानकारी दी कि विधानसभा चौहटन में अवैध खनन के विगत 5 वर्षों मे 3 प्रकरण दर्ज किये गये हैं। इन प्रकरणों को निस्‍तारित कर 1 लाख 42 हजार रूपये की जुर्माना राशि वसूली कर राजकोष में जमा करवायी गयी। जिसका विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा।  उन्होंने कहा कि वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र चौहटन में नवीन नर्सरियां स्थापित करने संबंधी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement