राजस्थान में सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत
जयपुर, शनिवार, 21 फरवरी 2026। राजस्थान के टोंक जिले में शनिवार को एक एसयूवी एवं मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक पूर्व सरपंच की मौत हो गयी। हादसे में शामिल एसयूवी कथित तौर पर कांग्रेस के एक विधायक की है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बासनी गणेश जी मंदिर के पास हुआ। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान उमर गांव के पूर्व सरपंच बाबू मोहन मीणा (55) के तौर पर हुई है जो मोटरसाइकिल से देवली की ओर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि अनुसार यह एसयूवी जयपुर से कोटा जा रही थी। हिंडोली के थानाधिकारी मुकेश कुमार यादव ने कहा, "हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -52 पर हुआ और बाबू मोहन मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद लोगों ने शव को राजमार्ग पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया जिससे यातायात रुक गया। बाद में अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
