राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस
जयपुर, शनिवार, 21 फरवरी 2026। राजस्थान के अनेक इलाकों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है जहां बीते चौबीस घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इस दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। मौसम केंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह तक के चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.4 डिग्री, फलोदी में 31.4 डिग्री, जालोर में 31.2 डिग्री, जोधपुर में 31 डिग्री, व जैसलमेर में 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 9.4 डिग्री रहा। राज्य में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
