राज्य सभा की 37 सीटों के चुनाव 16 मार्च को
नई दिल्ली, बुधवार, 18 फरवरी 2026। राज्य सभा की रिक्त हो रहीं 37 सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को कराये जायेंगे। चुनाव आयोग की ओर से बुधवार को जारी चुनाव कार्यक्रमों के अनुसार 10 राज्यों से चुने गये राज्य सभा के 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो जायेगा। इन 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराये जायेंगे। इन चुनावों के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की जायेगी। पांच मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकेंगे। इनकी जांच छह मार्च को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि नौ मार्च निर्धारित की गयी है। इन सीटों के लिए मतदान 16 मार्च को कराये जायेंगे और उसी दिन मतों की गिनती होगी। चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च तक पूरी हो जायेगी।
Similar Post
-
मोदी ने स्पेन के राष्ट्रपति और फिनलैंड के प्रधानमंत्री के साथ बैठकें कीं
नई दिल्ली, बुधवार, 18 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ...
-
भारतीय नौसेना देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सर्तक है : राष्ट्रपति मुर्मू
विशाखापत्तनम, बुधवार, 18 फरवरी 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ...
-
अदाणी समूह के खिलाफ सेबी की जांच में ठोस प्रगति नहीं, सरकार का संरक्षण है : कांग्रेस
नई दिल्ली, बुधवार, 18 फरवरी 2026। कांग्रेस ने अमेरिका की एक गैर स ...
