कुशीनगर में ट्रक-कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, चार अन्य गंभीर रूप से घायल
कुशीनगर (उप्र), रविवार, 08 फरवरी 2026। कुशीनगर जिले में रविवार तड़के ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कुशीनगर जिले में तड़के करीब तीन बजे कार सवार सात युवक हाटा नगरपालिका के वार्ड नंबर चार के अहिरौली तुलादास में आयोजित बहुभोज में शामिल होने के बाद वापस हाटा लौट रहे थे। हाटा कोतवाली के अधिकारियों ने बताया कि हाटा कोतवाली से लगभग एक किलोमीटर पूर्व स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बैंक्वेट हॉल के सामने कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अहिरौली तुलादास निवासी हरी (23) व अमन (26), पिपरा कपूर निवासी नितीश (20) की मौत हो गई। वहीं, अहिरौली तुलादास निवासी सूरज वर्मा (22), मुकेश वर्मा (19) व विकास वर्मा (26) तथा हाटा खास निवासी शैलेश वर्मा (18) को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। हाटा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Similar Post
-
महाराष्ट्र : देहू रोड आयुध कारखाना परिसर में लगी आग, कोई नुकसान नहीं
पुणे, सोमवार, 15 जून 2026। महाराष्ट्र में पुणे के पास स्थित देहू ...
-
जम्मू-कश्मीर : पुलिस ने वैष्णो देवी के तीर्थयात्री को लौटाया नकदी और दस्तावेजों वाला खोया बैग
जम्मू, सोमवार, 15 जून 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस की सुरक्षा शाखा न ...
-
फतेहाबाद-टोहाना रोड पर निजी बस पलटी, तीन की मौत, 28 घायल
टोहाना, सोमवार, 15 जून 2026। हरियाणा के फतेहाबाद से टोहाना आ रही ...
