मुख्यमंत्री शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि
जयपुर, रविवार, 08 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को खैरथल-तिजारा के गांव बघेरी कलां पहुंचकर पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री शर्मा ने स्व. भड़ाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. हेमसिंह भड़ाना का सार्वजनिक जीवन, जनसेवा के प्रति उनका समर्पण तथा समाज के लिए किया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उनका निधन अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा, विधायक श्री देवी सिंह शेखावत, जिला प्रमुख श्री बलबीर छिल्लर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
