मुख्यमंत्री शर्मा के मुख्य आतिथ्य में अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन का हुआ आयोजन

img

  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न श्रेणियों की मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, फिनिश लाइन पर धावकों का बढ़ाया हौसला
  • मुख्यमंत्री ने पद्म श्री विजेता भपंग वादक श्री गफरूद्दीन मेवाती जोगी का किया सम्मान

जयपुर, रविवार, 08 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में रविवार को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम से अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री शर्मा के साथ केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने विभिन्न श्रेणियों की मैराथन को फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान मैराथन के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता श्री रणदीप हुड्डा भी मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री ने 21 किलोमीटर हाफ मैराथन एलीट पुरूष एवं महिला वर्ग के विजेताओं की फिनिश लाइन पर हौसला-अफजाई की। इस दौरान उन्होंने पद्म श्री विजेता भपंग वादक श्री गफरूद्दीन मेवाती जोगी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। मैराथन में 21 किलोमीटर हाफ मैराथन एलीट पुरूष एवं महिला वर्ग, 21 किलोमीटर फोर्स रन, 21 किलोमीटर ओपन हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर ओपन मैराथन का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों का बढ़ाया जोश, सेल्फी भी ली

अल सुबह हल्की सर्द हवाओं के बीच हजारों की संख्या में उपस्थित प्रतिभागियों ने पूरे वातावरण को जोश और जुनून से भर दिया। शहरवासियों और युवाओं ने उत्साह और उमंग से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। श्री शर्मा ने भी प्रतिभागियों का जोश बढ़ाया और अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने युवाओं के साथ सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से प्रतिभागियों पर पुष्प वर्षा की गई।

उल्लेखनीय है कि अलवर सांसद खेल उत्सव के अंतर्गत इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैराथन का आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल ‘फिट इंडिया मिशन‘, टाइगर संरक्षण और अलवर पर्यटन को प्रोत्साहन की थीम पर किया गया। इस मैराथन में विभिन्न देशों के  धावकों के साथ-साथ सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर गणमान्य जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, बड़ी संख्या में मैराथन प्रतिभागी उपस्थित रहे। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement