राजस्थान में कुछ दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान
जयपुर, शनिवार, 07 फरवरी 2026। राजस्थान में अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में आंशिक वृद्धि का अनुमान है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) और नागौर में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि राज्य में अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा हालांकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने परिसंचरण तंत्र की वजह से हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में अगले तीन से चार दिन तापमान में आंशिक बढोतरी जारी रहेगी। विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ नौ फरवरी से उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
