हैदराबाद में अपराध विज्ञान प्रयोगशाला में आग लगी, कोई हताहत नहीं
हैदराबाद, शनिवार, 07 फरवरी 2026। हैदराबाद में शनिवार को तेलंगाना अपराध विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे एवं आग पर काबू पाया गया।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''आग पूर्वाह्न करीब सवा 10 बजे लगी। हमें इसकी सूचना 10 बजकर 22 मिनट पर मिली। इमारत की पहली मंजिल से धुआं निकल रहा था। आग को दो घंटे में बुझा दिया गया।'' उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां और एक रोबोट को लगाया गया। उन्होंने बताया कि आग पहली मंजिल के एक हिस्से तक ही सीमित रही और इस घटना में कुछ कंप्यूटर क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक जांच के आधार पर, अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें संदेह है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। उन्होंने कहा कि हालांकि आग लगने के सटीक कारण अब भी पता लगाया जा रहा है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
