लद्दाख के दिव्यांग विद्यार्थियों ने राज्यपाल से मुलाकात की
जयपुर, शुक्रवार, 06 फरवरी 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को लोकभवन में राष्ट्रीय एकता यात्रा के तहत केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के दिव्यांग विद्यार्थियों ने मुलाकात की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा और अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री कुलदीप रांका भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने इस दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए विविधता में एकता की भारत भूमि और लद्दाख से जुड़ी भारतीय संस्कृति के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा विद्यार्थी खूब पढ़ें और माँ भारती का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि लद्दाख कभी भारत का प्रमुख सिल्क मार्ग था। उन्होंने विद्यार्थियों को एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए कार्य करने का आह्वान किया। पूर्व में राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी ने लोकभवन में इस दल का अभिनंदन किया। इससे पहले इस दल के साथ आये मेजर अमित कुमार ने राष्ट्रीय एकता से जुड़ी विद्यार्थियों की यात्रा के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
