छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में फैक्टरी में आग लगने से बच्चे समेत आठ लोग झुलसे
रायगढ़ (छत्तीसगढ़), गुरुवार, 05 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को एक फैक्टरी में आग लगने से आठ महीने के बच्चे समेत आठ लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। रायगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि यह घटना खर्सिया थाना क्षेत्र के बानीपाथर गांव में स्थित एक 'कार्बन संयंत्र' में पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम दुर्घटनास्थल पर भेजी गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें जिंदल फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि संदेह है कि बच्चा घायल श्रमिकों में से किसी का है। उन्होंने बताया कि पुलिस, फोरेंसिक विशेषज्ञ और श्रम विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उन्होंने जांच शुरू कर दी है। सोनी ने बताया कि घटना के सटीक कारण का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संयंत्र के संचालन की सटीक प्रकृति की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
Similar Post
-
बेंगलुरु में ग्रेनाइट खदान से विस्फोटक बरामद, पांच लोगों पर मामला दर्ज
बेंगलुरु, बुधवार, 10 जून 2026। शहर में एक ग्रेनाइट खदान से बिना अ ...
-
जम्मू-कश्मीर: सांबा में 50 लाख रुपये से अधिक की हेरोइन के साथ दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, बुधवार, 10 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पुलिस ...
-
पुलवामा में मादक पदार्थ तस्कर की 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
श्रीनगर, बुधवार, 10 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में प ...
