राजस्थान में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने का अनुमान
जयपुर, बुधवार, 04 फरवरी 2026। राजस्थान में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान राजस्थान में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। वहीं अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.9 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर का अनुमान है कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा।
हालांकि बुधवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ। इसके असर से कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसी दौरान भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में कहीं कहीं मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन से चार दिन तक न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी। वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ आठ फरवरी की रात से उत्तर पश्चिम क्षेत्र को प्रभावित करेगा।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
