जम्मू कश्मीर के उधमपुर में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
जम्मू, बुधवार, 04 फरवरी 2026। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के एक दूरस्थ जंगल में 20 घंटे से अधिक समय तक जारी अभियान के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर अवु मविया के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय था। सेना ने इस अभियान को 'किया' नाम दिया है और कहा है कि इलाके में अब भी निगरानी रखी जा रही है। सेना के व्हाइट नाइट कोर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''पुलिस से मिली पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर 'काउंटर इंटेलिजेंस फोर्स डेल्टा' और व्हाइट नाइट कोर के जवानों ने पुलिस व सीआरपीएफ के साथ मिलकर बसंतगढ़ के जाफर जंगल में एक संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान चलाया। इस दौरान घेराबंदी को मजबूत किया गया ताकि आतंकवादी भाग न सकें।''
पोस्ट में कहा गया, "कल आतंकवादियों से सामना होने के बाद उन पर कड़ी नजर रखी गई। सुनियोजित और समन्वित कार्रवाई के बाद दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इस अभियान में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, सामरिक सटीकता और उच्च स्तर की पेशेवर क्षमता देखने को मिली।" सेना ने बताया कि अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है लेकिन क्षेत्र अब भी निगरानी में है। अधिकारियों के मुताबिक, एक आतंकवादी का शव एक गुफा के पास से बरामद किया गया, जबकि दूसरे का शव गुफा के अंदर मिला। मारे गए आतंकवादियों के पास से एक एम4 कार्बाइन और एक एके असॉल्ट राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।
Similar Post
-
बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में बम विस्फोट करने की धमकी देने वाला पुलिस हिरासत में
बेंगलुरु, सोमवार, 11 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बें ...
-
डीआईजी ने किश्तवाड़ में रणनीतिक सिंथन दर्रे पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सरगुन शु ...
-
जम्मू कश्मीर: नशा-रोधी अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के तीन मकान ध्वस्त किेए गये
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। जम्मू कश्मीर प्रशासन और पुलिस ने सोमव ...
