जमानत के बाद शिअद नेता मजीठिया नाभा जेल से बाहर आए
पटियाला, मंगलवार, 03 फरवरी 2026। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया उच्चतम न्यायालय द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में जमानत दिए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को पटियाला की नयी नाभा जेल से बाहर आ गए। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने पिछले साल 25 जून को अमृतसर स्थित उनके आवास से मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था जिसमें कथित तौर पर मादक पदार्थों के 540 करोड़ रुपये का धनशोधन शामिल है। मजीठिया के समर्थक जेल के बाहर उनका स्वागत करने के लिए जमा हुए और शिअद के समर्थन में नारे लगाए। समर्थकों ने उन पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। अकाली नेता की पत्नी, गनीव कौर मजीठिया भी वहां मौजूद थीं और उन्होंने ईश्वर और उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद दिया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "यह सत्य की जीत है। सरकार यह भूल गई थी कि ऊपर ईश्वर है।"
जेल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मजीठिया के समर्थक मिठाई के डिब्बे लाते नजर आए। अमृतसर में मजीठिया के आवास के बाहर उनके समर्थक इकट्ठे हुए, मिठाई बांटी और ढोल की थाप पर नृत्य किया। उच्चतम न्यायालय के न्यायधीश विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने सोमवार को मजीठिया को जमानत देने का आदेश दिया। यह सुनवाई पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के चार दिसंबर के उस आदेश को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई के दौरान हुई, जिसमें उन्हें इस मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया गया था।
Similar Post
-
स्टालिन ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया, कहा- ‘असहमति अपराध नहीं’
चेन्नई, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच ज ...
-
पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली वीसी
जयपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजे ...
-
जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट पांच बारूदी सुरंग को निष्क्रिय किया गया
मेंढर/जम्मू, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पु ...
