राकांपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में नहीं हूं : प्रफुल्ल पटेल
मुंबई, मंगलवार, 03 फरवरी 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को कहा कि वह दिवंगत नेता अजित पवार के स्थान पर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल नहीं हैं। पटेल ने अफसोस जताया कि पिछले हफ्ते विमान दुर्घटना में पवार की मौत के बाद पार्टी द्वारा लिए गए फैसलों के बारे में वे लोग बात कर रहे हैं जिनका राकांपा से कोई संबंध नहीं है। राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा, ''सुनेत्रा पवार का विधायक दल के नेता के रूप में चुनाव हमारा अधिकार है। हम अपने कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप निर्णय लेंगे।'' पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रिक्ति को भरने का आश्वासन देते हुए पटेल ने कहा, ''मैं अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हूं। इस समय किसी अन्य मुद्दे पर बोलना उचित नहीं है।'' इससे पहले, अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पार्टी कार्यालय में राकांपा नेता ने कहा कि पार्टी उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में अपने भविष्य की योजना बनाएगी।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
