बम की धमकी के बाद कुवैत-दिल्ली उड़ान को अहमदाबाद भेजा गया
अहमदाबाद, शुक्रवार, 30 जनवरी 2026। कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक उड़ान में बम होने की धमकी मिलने के बाद विमान को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भेज दिया गया। हवाई अड्डा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एक हवाई अड्डा अधिकारी ने बताया कि विमान सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर सुरक्षित उतरा। विमान में 180 यात्री सवार थे। हवाई अड्डा प्राधिकारियों के अनुसार विमान में एक यात्री को हाथ लिखा एक नोट मिला था जिसमें दावा किया गया था कि विमान के अंदर बम है जिसके बाद एहतियात के तौर पर उसे अहमदाबाद भेज दिया गया।
खतरे की सूचना मिलते ही पायलट ने वायु यातायात नियंत्रण को सतर्क कर दिया और विमान को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। सुरक्षा कर्मियों और हवाई अड्डा कर्मियों ने इसके बाद विमान की गहनता से जांच की। हवाई अड्डा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। अंतिम अनुमति मिलने के बाद ही विमान उड़ान भरेगा।’’
Similar Post
-
कांवड़ यात्रा के दौरान उच्च क्षमता के तारों की चपेट में आया डीजे कैंटर, पांच झुलसे
अलवर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार ...
-
अरुणाचल प्रदेश में लग्जरी कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 15 वाहन बरामद; चार गिरफ्तार
ईटानगर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के क्रा दादी जिल ...
