झारखंड नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
रांची, गुरुवार, 29 जनवरी 2026। झारखंड में रांची नगर निगम सहित 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों ने बुधवार को अधिसूचना जारी की। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि चार फरवरी है और प्रपत्रों की जांच पांच फरवरी को की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि 48 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए चुनाव 23 फरवरी को होने हैं और मतगणना 27 फरवरी को होगी। रांची जिला निर्वाचन अधिकारी-उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने अधिकारियों को राज्य की राजधानी में होने वाले निकाय चुनावों के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।
इस बीच, रांची के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ने चुनाव अवधि के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की। इस आदेश के तहत बिना अनुमति के किसी भी राजनीतिक दल, संगठन या व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक सभाएं या जुलूस निकालने पर रोक लगाई गई है, साथ ही रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध है। झारखंड में शहरी निकाय चुनाव राजनीतिक दलों के चुनावी चिह्नों पर नहीं लड़े जाते हैं, हालांकि उम्मीदवारों को पार्टियों का समर्थन प्राप्त होता है।
Similar Post
-
कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीर्थयात्रियों का पहला जत्था गंगटोक पहुंचा
गंगटोक, मंगलवार, 16 जून 2026। कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीर्थयात ...
-
बेंगलुरु में आठ करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, दो विदेशी नागरिक समेत 23 लोग गिरफ्तार
बेंगलुरु, मंगलवार, 16 जून 2026। कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस न ...
-
पूर्व मंत्री विजयभास्कर ने दिया तमिलनाडु विधानसभा से इस्तीफा
चेन्नई, मंगलवार, 16 जून 2026। अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री और बा ...
