मणिपुर में सुरक्षाबलों ने दो उग्रवादियों को किया गिरफ्तार
इंफाल, गुरुवार, 29 जनवरी 2026। मणिपुर के घाटी जिलों में सुरक्षाबलों ने एक प्रतिबंधित संगठन के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के थांगमीबंद इलाके से प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कॉम्युनिस्ट पार्टी (सिटी मेइती) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया। उसी दिन, इसी संगठन के एक अन्य सदस्य को इंफाल पूर्व जिले के कोंगबा से भी गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में इस संगठन के कई कार्यकर्ताओं को लोगों को डराने-धमकाने और उनसे वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल अशांत मणिपुर के सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में तलाश अभियान चला रहे हैं तथा क्षेत्र में तैनात हैं। मणिपुर में 2023 मई से मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच जारी जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
