अजित पवार की मृत्यु के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने गोवा दौरा रद्द किया
पणजी, बुधवार, 28 जनवरी 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को गोवा का अपना दौरा रद्द कर दिया। 'आप' की गोवा इकाई के अध्यक्ष वाल्मीकि नाइक ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री का गोवा दौरा रद्द कर दिया गया है। नाइक ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली है। हम उनके परिवार और अन्य मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।'' अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती के पास विमान दुर्घटना में 66 वर्षीय पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई। यह घटना उस समय हुई जब पवार और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती के पास उतर रहा था।
Similar Post
-
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता में अवैध निर्माणों की सीबीआई जांच के आदेश दिए
कोलकाता, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोल ...
-
बैंक हड़ताल से मप्र में 7,000 शाखाओं में काम ठप, 5,500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर: संगठन
इंदौर, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य स ...
-
एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्व ...
