राज्यपाल से लोकभवन में कश्मीर के विद्यार्थियों ने की मुलाकात
जयपुर, रविवार, 11 जनवरी 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से "भारत दर्शन अभियान" के तहत लोक भवन में कश्मीर के बारामुला के 21 विद्यार्थियों ने डिप्टी कमांडेड सरोज कुमार झा के नेतृत्व में मुलाकात की। राज्यपाल श्री बागडे ने इन विद्यार्थियों के भारत यात्रा अनुभव सुनें। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें "राष्ट्र प्रथम" की सोच रखते जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता से जुड़ा हमारा राष्ट्र 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की अनुपम मिसाल है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
