हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में भयंकर सर्दी, तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा
चंडीगढ़, शुक्रवार, 09 जनवरी 2026। हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, सिरसा हरियाणा का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह, नारनौल भी भीषण ठंड की चपेट में रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, करनाल में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, भिवानी में पांच डिग्री, हिसार में 5.1 डिग्री और रोहतक में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा, अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री और फरीदाबाद में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि पंजाब में बठिंडा सबसे सर्द स्थान रहा, जहां पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। वहीं, गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री, अमृतसर में 6.3 डिग्री, लुधियाना में 6.2 डिग्री और फरीदकोट में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पटियाला में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
