राज्यपाल ने पूर्व मंत्री महेश जोशी के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति प्रदान की
जयपुर, शुक्रवार, 09 जनवरी 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पूर्व मंत्री श्री महेश जोशी के विरुद्ध धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के अंतर्गत प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित होने पर अभियोजन स्वीकृति प्रदान की है। राज्यपाल श्री बागडे ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 197(1) (बी.एन. एस.एस 2023 की धारा 2018) के अंतर्गत श्री महेश जोशी के विरुद्ध धारा 3 व सपठित धारा 4 धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 तथा प्रकरण के तथ्यों पर जो भी अभियोग बनते हों, के लिए सक्षम न्यायालय में अभियोग चलाए जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की है।
Similar Post
-
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग एवं डीडवाना-कुचामन जिले के प्रभारी मंत्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
जयपुर, गुरुवार, 20 मार्च 2026। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू ...
-
बेमौसम बारिश से फसल खराब होने पर मिलेगा बीमा क्लेम, 72 घंटे में सूचना देना अनिवार्य
जयपुर, गुरुवार, 20 मार्च 2026। राज्य में हो रही बेमौसम वर्षा, ओला ...
-
CM शर्मा ने चैत्र नवरात्र स्थापना पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
जयपुर, गुरुवार, 19 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ...
