उप्र : दो नेपाली नागरिकों के पास से 10 किलो चांदी बरामद
महाराजगंज (उप्र), गुरुवार, 08 जनवरी 2026। भारत-नेपाल सीमा पर दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 50 लाख रुपये की 10 किलो चांदी बरामद की गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि गिरफ्तारी बुधवार को हुई, जब गाड़ियों की जांच पड़ताल के दौरान नेपाल की नंबर प्लेट वाली एक कार को जांच के लिए रोका गया और कार की सीट के पास दो प्लास्टिक के पैकेट मिले। पैकेट खोलने पर उसमें चांदी के टुकड़े मिले।
सीमा शुल्क विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नेपाल के सिद्धार्थनगर जिले के राकेश रजक और समीर कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सहायक सीमा शुल्क आयुक्त सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि कार से करीब 10 किलो चांदी बरामद की गई है और दोनों आरोपियों के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। बरामद चांदी की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ कर रही है और शक है कि गिरफ्तार किए गए लोग शायद सिर्फ मोहरे हैं और यह रैकेट कहीं और से चलाया जा रहा है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
