राजस्थान के उदयपुर संभाग में कई जगह कोहरा छाया रहा
जयपुर, शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025। राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा और इस दौरान उदयपुर संभाग में कहीं कहीं कोहरा दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर ने शुक्रवार की सुबह यह जानकारी दी। इसके अनुसार, बीते चौबीस घंटे में राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान करौली में 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। यह सीकर के फतेहपुर में 4.6 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 5.0 डिग्री, पाली और अंता में 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
