फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग पूरी
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग पूरी हो गई है। अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, जॉनी लीवर, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, आफताब शिवदसानी और राजपाल यादव सहित कई सितारे नजर आ रहे हैं। सभी ने हाथ में बंदूकें हैं और उन्होंने सुरक्षात्मक गियर पहन रखे हैं।
अक्षय कुमार ने इस टीजर के साथ कैप्शन में लिखा, “वेलकम टू द जंगल की टीम की तरफ से आप सभी को मैरी क्रिसमस। हम 2026 में सिनेमाघरों में आ रहे हैं। मैं अभी तक इतने बड़े प्रोजेक्ट का कभी भी पार्ट नहीं बना हूं, हममें से कोई भी नहीं। हम अपने इस तोहफे को आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकते हैं। फाइनली शूट रैपअप हो चुकी है, वेल डन गैंग।” अक्षय कुमार ने लिखा, “जो भी इस फिल्म के साथ जुड़े हुए हैं, उन सभी ने इस फिल्म पर बहुत मेहनत की है। हमारे बड़े से परिवार की ओर से आपके घरों तक। हम आपका 2026 बेस्ट हो, इसकी कामना करते हैं”।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
