राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा
जयपुर, गुरुवार, 18 दिसंबर 2025। राजस्थान में सर्दी का मौसम जारी है जहां सीकर जिले के फतेहपुर में बृहस्पतिवार तड़के न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार नागौर में बीती रात न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री, बीकानेर के लूणकरणसर में 4.9 डिग्री, सिरोही में 5.4 डिग्री और दौसा में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य की राजधानी जयपुर में यह 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों के जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर व आसपास के क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा रहा तथा वर्तमान में अधिकांश भागों में तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किए जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में अभी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 18-22 दिसंबर तक बादल छाए रह सकते हैं व न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
Similar Post
-
राजस्थान: सड़क हादसे में स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल
जयपुर, शनिवार, 08 अगस्त 2026। राजस्थान के जयपुर के जोबनेर इलाके ...
-
जोधपुर में 'पैसिफिक मैनेजमेंट' का भव्य सेमिनार संपन्न
जोधपुर, सोमवार, 27 जुलाई 2026। पैसिफिक मैनेजमेंट द्वारा जोधप ...
-
राहुल की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे की मांग
जयपुर, बुधवार, 22 जुलाई 2026। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग ...
