काजोल ने मनाया ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल का जश्न
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। यश जौहर निर्मित और करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ 14 दिसंबर 2001 को रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल,ऋतिक रोशन और करीना कपूर ने अहम भूमिकायें निभायी थी। फिल्म को प्रदर्शित हुये 24 साल हो गये हैं। इस फिल्म में काजोल ने अंजलि का किरदार निभाया था। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा की। इसमें अपनी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे का जश्न मनाया। काजोल ने फिल्म से जुड़ी अपनी एक फोटो शेयर की। काजोल ने यंग लड़कियों को एक खास सलाह दी। काजोल ने कहा, ‘सभी अंजलियों से कहना चाहती हूं, खुद पर प्राउड फील करो। खुलकर जीयो। राहुल (कभी खुशी कभी गम का लीड कैरेक्टर, जिसे शाहरुख ने निभाया था)’ लेट हो सकता है, क्योंकि वह कहीं ट्रैफिक में फंसा होगा।’ इस मैसेज के जरिए काजोल यंग लड़कियों को खुलकर जीने की सलाह दे रही है।
Similar Post
-
प्यूर्टो रिको की जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स
प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो मिस यूनिवर्स-2026 बन गई हैं। बुधवार को ...
-
भूमि पेडनेकर ने 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोलीं- 'यह हमला सिर्फ मुंबई नहीं, पूरे देश पर था'
मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले की बरसी पर गुरुवार को शहीदों और हमले में ज ...
-
‘पॉकेट नोवेल’ के मालविका मोहनन ने शुरू की डबिंग
जैसे कि 14 जनवरी को फिल्म की फेस्टिव रिलीज करीब आ रही है, ऐसे में एक्ट् ...
