छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बारूदी सुरंग विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल
बीजापुर, सोमवार, 15 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बारूदी सुरंग विस्फोट की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिल्लूर कांडलापरती क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट की चपेट में आने से सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), एसटीएफ और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को फरसेगढ़-पिल्लूर कांडलापरती क्षेत्र में अभियान के लिए रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट की चपेट में आने से कोबरा बटालियन के दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल जवानों को वहां से निकाला गया और बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवान खतरे से बाहर हैं तथा उनकी स्थिति स्थिर है। माओवादी अक्सर बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग के अंदरूनी इलाकों में सड़क, पगडंडियों और जंगल में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंग बिछाते हैं। इन इलाकों में पहले भी सुरक्षाबल के जवान और आम लोग नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से घायल हुए हैं।
Similar Post
-
कंथापुरम की टिप्पणियों का विरोध करने के लिए आलोचना का सामना कर रहे सतीशन का कांग्रेस ने किया बचाव
कन्नूर (केरल), रविवार, 06 सितंबर 2026। कांग्रेस ने महिलाओं के बार ...
-
वन अधिकार कानून और ‘पेसा’ के कमजोर क्रियान्वयन से आदिवासी अधिकार प्रभावित: न्यायमूर्ति लोकुर
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्य ...
-
मोदी सरकार ने भारत को 2029 तक मादक पदार्थ मुक्त बनाने का रोडमैप तैयार किया है : अमित शाह
पणजी, रविवार, 06 सितंबर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रव ...
