मणिपुर के चूड़ाचांदपुर में हथियार और गोला-बारूद बरामद
इंफाल, शनिवार, 13 दिसंबर 2025। मणिपुर पुलिस ने राज्य के चूड़ाचांदपुर जिले में तलाश अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि खुगा बांध क्षेत्र में शुक्रवार को चलाए गए तलाश अभियान के दौरान स्थानीय रूप से निर्मित राइफल, पिस्तौल की तीन मैगजीन, एक बम, एक ग्रेनेड, दो वायरलेस सेट, चार परिष्कृत विस्फोटक और अन्य हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बल जिलों के सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में तलाश अभियान और घेराबंदी जारी रखे हुए हैं। मणिपुर में ढाई साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से ही तलाश अभियान जारी हैं। मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच मई 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों अन्य बेघर हुए हैं। इस साल फरवरी में एन बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। राज्य विधानसभा, जिसका कार्यकाल 2027 तक है, को निलंबित रखा गया है।
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
