राजस्थान के झुंझुनू में गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर सहित दो बदमाशों की मौत
जयपुर, शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025। राजस्थान के झुंझुनू जिले में शुक्रवार को हुई कथित गैंगवार में एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो बदमाशों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना नवलगढ़ के गोठड़ा थाना क्षेत्र स्थित खिरोड़ गांव के पास हुई। झुंझुनू के पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय ने बताया कि घटना में हिस्ट्रीशीटर कृष्णकांत उर्फ रविकांत उर्फ गोलू स्वामी और सुनील सुंडा मारे गए। उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना दो आपराधिक गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी का नतीजा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है।’’ उपाध्याय ने बताया कि कृष्णकांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील सुंडा की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
