ऑस्कर की रेस में होमबाउंड, शाहरुख खान ने की तारीफ
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने ऑस्कर 2026 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुनी गई फिल्म होमबाउंड की तारीफ की है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म ‘होमबाउंड’ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म होमबाउंड सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इन्सानियत और संवेदनाओं की जीत है। उन्होंने निर्देशक नीरज घेवान के साथ-साथ पूरी कास्ट और प्रोडक्शन टीम को बधाई दी और कहा कि उन्होंने दुनिया भर में दर्शकों का दिल जीत लिया है। होमबाउंड की कहानी दो दोस्तों की है, जो महामारी के दौर में अपने घर लौटने की कोशिश करते हैं। इस सफर के दौरान फिल्म जाति, धर्म और सामाजिक भेदभाव जैसे मुद्दों को बेहद संवेदनशीलता के साथ सामने रखती है। फिल्म यह दिखाती है कि मुश्किल हालात में भी इंसान के भीतर करुणा और इंसानियत कैसे जिंदा रहती है। इस फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
