राष्ट्रपति मुर्मू ने इंफाल में पारंपरिक पोलो मैच देखा

img

इंफाल, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार दोपहर को पारंपरिक पोलो मैच देखा। मुर्मू ने ऐतिहासिक मापाल कांगजेइबुंग या इंफाल पोलो ग्राउंड में पारंपरिक ‘सागोल कांगजेई’ प्रदर्शनी मैच देखा। मणिपुर के ‘सागोल कांगजेई’ को आधुनिक पोलो खेल का पूर्ववर्ती माना जाता है। इस मौके पर मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इससे पहले दिन में, मुर्मू भारतीय वायु सेना के विमान से इंफाल पहुंचीं और भल्ला ने उनका स्वागत किया। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इंफाल हवाई अड्डे पर मणिपुर पुलिस की महिला कर्मियों द्वारा राष्ट्रपति को औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया।’’

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement