पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कचरा स्थल पर पड़े मिले मतदाता पहचान पत्र
कोलकाता, बुधवार, 10 दिसंबर 2025। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 के पास बुधवार को एक बोरा पड़ा मिला, जिसमें मतदाता फोटो पहचान पत्र भरे हुए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय निवासियों ने शांतिपुर में कचरा स्थल के पास पड़े पहचान पत्र वाले बोरे को देखा और पुलिस को सूचित किया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने स्थल का निरीक्षण किया और बोरा सत्यापन के लिए थाने ले जाया गया। मामले की जांच जारी है।
शांतिपुर पंचायत समिति के एक सदस्य और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेता ने आरोप लगाया कि अन्य जिले के भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर ये पहचान पत्र फेंके। भाजपा ने इन आरोपों से इनकार किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने कहा, “जहां मतदाता पहचान पत्र पाए गए, वह टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) का पंचायत क्षेत्र है। ये वही कार्ड हैं जिनका उपयोग नकली मतदान के लिए किया जाता है।” पश्चिम बंगाल में चार नवंबर को मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू हुआ था और यह 11 दिसंबर तक जारी रहेगा।
Similar Post
-
बंगाल में कोविड के दौरान पीएम केयर्स के तहत लगाए गए ऑक्सीजन संयंत्र बंद, वेंटिलेटर भी बेकार: कैग
कोलकाता, रविवार, 26 जुलाई 2026। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (क ...
-
दक्षिण दिल्ली में झगड़े के दौरान कथित हमले में फेरीवाले की मौत, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 26 जुलाई 2026। दक्षिण दिल्ली के एम्स मेट्रो स ...
-
नीट आंदोलन की सफलता में युवाओं और विपक्ष की एकजुटता की अहम भूमिका : मुरलीधरन
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 26 जुलाई 2026। केरल के स्वास्थ्य मंत्री क ...
