Redmi 15C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का नया स्मार्टफोन अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। Redmi 15C 5G के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। Redmi 15C 5G में 6.9 इंच LCD HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Redmi ने बताया है कि भारत में इस स्मार्टफोन को 3 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। Redmi 15C 5G में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Redmi की पेरेंट कंपनी Xiaomi के देश में ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जल्द ही कंपनी की ओर से जानकारी दी जाएगी।
Redmi 15C 5G में 6.9 इंच डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। Redmi 15C 5G में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। हाल ही में एक टिप्सटर ने इस स्मार्टफोन के प्राइसेज को लीक किया है। Redmi 15C 5G के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 12,499 रुपये, 6 GB + 128 GB का 13,999 रुपये और 8 + 128 GB वेरिएंट का 14,999 रुपये का हो सकता है।
इस स्मार्टफोन को सितंबर में पोलैंड में पेश किया गया था। Redmi 15C 5G में 6.9 इंच HD+ (1600 x 720) पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 660 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। यह Android 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Redmi 15C की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिगरप्रिंट सेंसर है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
