गुरु तेग बहादुर के नाम पर आनंदपुर साहिब में बनेगा विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय: मान
आनंदपुर साहिब, मंगलवार, 25 नवंबर 2025। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को घोषणा की कि गुरु तेग बहादुर के नाम पर यहां एक विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। मान गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मान से आनंदपुर साहिब में विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने का आग्रह किया था। मान ने अमृतसर, बठिंडा जिले के तलवंडी साबो और रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए मुफ्त ई-रिक्शा या मिनी बस सेवा शुरू करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन मुफ्त सेवाओं पर आने वाला खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आनंदपुर साहिब में एक ‘धरोहर सड़क’ (हेरिटेज स्ट्रीट) भी बनाई जाएगी। पंजाब विधानसभा ने सोमवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब, बठिंडा के तलवंडी साबो और अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के आसपास के इलाके को पवित्र शहर घोषित किया। मान ने सोमवार को कहा था कि इन शहरों में मांस, शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री और उपयोग पर रोक रहेगा। इससे पहले, मान और केजरीवाल ने गुरु तेग बहादुर और महान सिख शहीदों भाई मति दास, भाई सती दास और भाई दयाला की 350वीं शहादत के मौके पर गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा दल छावनी में आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद अरदास (प्रार्थना) में भाग लिया। पंजाब सरकार नौवें सिख गुरु की 350वीं शहादत पर 23-25 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
