दिल्ली की कुल 149 इमारतों में एंटी-स्मॉग गन लगायी गयी
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 नवंबर 2025। दिल्ली की कुल 149 इमारतों में 29 नवंबर की समयसीमा से पहले ही एंटी-स्मॉग गन लगा दी गई हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इनमें कार्यालय, होटल, वाणिज्यिक परिसर, मिश्रित उपयोग वाली संपत्तियां, मॉल, अस्पताल और अन्य सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठान शामिल हैं। पर्यावरण विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, शुरुआती आकलन में 149 इमारतों की पहचान की गई थी जिन्हें एंटी-स्मॉग गन की जरूरत थी। नए सर्वेक्षण के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने 500 से अधिक इमारतों में एंटी-स्मॉग गन लगाने की अनिवार्यता लागू कर दी।
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘अभी तक 149 इमारतों में एंटी-स्मॉग गन लगाई जा चुकी हैं और एमसीडी क्षेत्र के कई व्यावसायिक क्षेत्रों में इसे लगाने का काम जारी है। इसमें सरकारी और निजी अस्पताल, कार्यालय भवन, मॉल, अदालत परिसर, व्यावसायिक संपत्तियां और होटल शामिल हैं।’ अधिकारियों ने बताया कि नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद क्षेत्र में एंटी-स्मॉग गन का आदेश 20 से अधिक भवनों पर लागू होता है और अभी वहां सिर्फ सात एंटी-स्मॉग गन ही लगाए गए हैं। नगर निगम की एजेंसियां दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को दैनिक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत कर रही हैं। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति इसे लगाए जाने की प्रगति की निगरानी कर रही है।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
