उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने रकाब गंज गुरुद्वारे में गुरु तेगबहादुर को श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली, सोमवार, 24 नवंबर 2025। उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने सोमवार को यहां रकाबगंज साहिब गुरुद्वारे जाकर नौवें सिख गुरु, गुरु तेगबहादुर को उनके 350वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी। राधाकृष्णन ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और सभी की शांति, सौहार्द तथा कल्याण के लिए गुरु तेगबहादुर का आशीर्वाद मांगा। उपराष्ट्रपति के सचिवालय ने उनकी तस्वीरें साझा करते हुए यह जानकारी दी। अमृतसर के गुरु के महल में एक अप्रैल, 1621 को जन्मे तेग बहादुर गुरु हरगोबिंद के सबसे छोटे बेटे थे। मुगल शासक औरंगजेब के आदेश पर 24 नवंबर, 1675 को दिल्ली में उनका सिर काट दिया गया था।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
