स्टालिन ने मदुरै, कोयंबटूर के लिए मेट्रो की मंजूरी न देने के केंद्र के फैसले को ‘प्रतिशोधी’ बताया
चेन्नई, बुधवार, 19 नवंबर 2025। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को मदुरै और कोयंबटूर के लिए मेट्रो रेल परियोजनाओं को खारिज करने पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा और इसे राज्य के लोगों के खिलाफ ‘‘बदला’’ लेने वाला कदम बताया। स्टालिन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्र ने राज्य को ‘मंदिरों के शहर’ मदुरै और ‘दक्षिण भारत के मैनचेस्टर’ कोयंबटूर के लिए मेट्रो की सुविधा पर ‘न’ कहा है, जबकि भाजपा शासित राज्यों के अन्य छोटे शहरों में भी इसी तरह की परियोजनाओं को मंजूरी दी जा रही है।
खबरों के अनुसार, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने हाल ही में मेट्रो रेल नीति, 2017 का हवाला देते हुए तमिलनाडु की दो ‘टियर-2’ शहरों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट वापस कर दी है, जो 2011 की जनगणना के अनुसार कम से कम 20 लाख की आबादी वाले शहरी समूहों को केंद्रीय सहायता प्रदान करने पर प्रतिबंध लगाती है। केंद्र ने राज्य के प्रस्तावों को खारिज करते हुए अपने पत्र में बताया कि 2011 में कोयंबटूर और मदुरै की जनसंख्या क्रमशः 15.84 लाख और 15 लाख थी, जो उस सीमा से कम है। नीति के ‘‘असमान क्रियान्वयन’’ पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा, भोपाल और पटना जैसे शहरों में मेट्रो परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जो 20 लाख के मानक से नीचे हैं लेकिन भाजपा शासित राज्यों में स्थित हैं।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
