निर्वाचन आयोग की टीम एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा करने के लिए कोलकाता पहुंची
कोलकाता, मंगलवार, 18 नवंबर 2025। वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की एक टीम मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को कोलकाता पहुंची। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारती पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की देखरेख कर रहे हैं।
अधिकारी ने कहा, ‘‘टीम यहां ठहरने के दौरान कई जिलों का दौरा करेगी और एसआईआर की चल रही प्रक्रिया की समीक्षा करेगी।’’ उन्होंने कहा कि वे मंगलवार को शहर में एक बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ), निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों और अन्य चुनाव अधिकारियों से भी बात करेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग की टीम का दौरा यह सुनिश्चित करने के लिए है कि पुनरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी, त्रुटिरहित और निष्पक्ष रहे।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
