महाराष्ट्र के बीड में 31 बंधुआ मजदूरों को छुड़ाया गया
छत्रपति संभाजीनगर, मंगलवार, 18 नवंबर 2025। महाराष्ट्र के बीड जिले में 31 व्यक्तियों को छुड़ाया गया जिनसे जबर्दस्ती बंधुआ मजदूर के रूप में काम करवाया जा रहा था। यह जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी। अधिकारी ने बताया कि छुड़ाये गए सभी लोग जलगांव जिले के रहने वाले हैं और आदिवासी समुदाय से आते हैं। अधिकारी ने बताया कि उन्हें बीड के माजलगांव तालुका में तीन महीने तक जबरन मजदूरी और धमकियों का सामना करना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि मजदूरों के रिश्तेदारों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद विभिन्न एजेंसियों ने मिलकर अभियान संचालित किया और रविवार को पीड़ितों को छुड़ाया। बीड जिला अधिकारी विवेक जॉनसन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वह जलगांव के अपने समकक्ष के साथ समन्वय करके मजदूरों के बच्चों की शिक्षा और कल्याण की व्यवस्था करेंगे।
Similar Post
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
-
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाक ...
