स्टालिन ने सऊद अरब में बस हादसे में भारतीयों की मौत पर जताया शोक
चेन्नई, सोमवार, 17 नवंबर 2025। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को सऊदी अरब के मदीना के पास हुए बस हादसे पर दुख व्यक्त किया। इस हादसे में उमराह करने जा रहे 42 भारतीय तीर्थयात्रियों के मारे जाने की रिपोर्ट है। स्टालिन ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायल तीर्थयात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने लिखा, 'मदीना के पास हुए दुखद बस हादसे से गहरा सदमा लगा है, जिसमें कई भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों की जान चली गई।' उन्होंने कहा, 'दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मुझे आशा है कि घायल तीर्थयात्रियों को पूर्ण चिकित्सा सुविधा मिलेगी और वे जल्द ही ठीक हो जाएँगे।
Similar Post
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
-
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाक ...
