ठाणे में चॉल का एक हिस्सा ढहा, 30 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे, रविवार, 16 नवंबर 2025। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो मंजिला चॉल का छज्जा ढहने के बाद वहां फंसे 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि दिवा इलाके के सावलाराम स्मृति चॉल में शनिवार रात 11 बजकर 36 मिनट पर हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। इस घटना की सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम, पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि चॉल में 21 फ्लैट हैं जिनमें 50 से 55 लोग रह रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘छज्जा गिरने से कुछ फ्लैट में 30 निवासी फंस गए थे। हमारे दमकल कर्मियों ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।’’ नगर निगम अधिकारियों ने अब इस इमारत को असुरक्षित घोषित कर दिया है। तड़वी ने कहा, ‘‘चॉल की हालत खराब होने के कारण हमने सभी फ्लैट खाली करा लिए हैं।’’
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
