बीड पुलिस ने स्थानीय निकाय चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया
बीड, शुक्रवार, 14 नवंबर 2025। महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस अधिकारियों ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को बीड शहर पुलिस थाने में आयोजित की गई, जिसमें नागरिकों, शांति समिति के सदस्यों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। अधिकारी ने कहा, “बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) नवनीत कंवत ने शिकायत दर्ज कराने के लिए शुरू किए गए क्यूआर कोड, हेल्पलाइन नंबर और डिजिटल मंचों के बारे में जानकारी दी। बीड की उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पूजा पवार ने बैठक में शामिल लोगों से कहा कि चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने या अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
