अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय यात्रा के बाद स्वदेश लौटीं मुर्मु
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 नवंबर 2025। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय यात्रा के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौट आयीं। श्रीमती मुर्मु आठ नवंबर से अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय यात्रा पर थीं। भारत के राष्ट्रपति की इन दोनों अफ्रीकी देशों की यह पहली राजकीय यात्रा थी। इस दौरान वह चार दिन अंगोला की यात्रा पर रहीं और फिर मंगलवार को बोत्सवाना पहुंची थीं। राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को श्रीमती मुर्मु के स्वदेश लौटने की जानकारी दी। श्रीमती मुर्मु ने इस यात्रा के दौरान ऊर्जा, व्यापार और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों अफ्रीकी देशों के साथ मजबूत संबंधों के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। अंगोला की यात्रा के दौरान उन्होंने वहां के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। श्रीमती मुर्मु ने कहा कि अंगोला भारत की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राष्ट्रपति अंगोला के बाद मंगलवार को बोत्सवाना पहुंची और वहां के राष्ट्रपति डुमा बोको के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की। राजकीय यात्रा के अंतिम दिन उन्होंने गुरुवार को बोत्सवाना के उपराष्ट्रपति नदाबा नकोसिनाथी गाओलाथे और विदेश मंत्री के साथ अहम बैठक की।
Similar Post
-
बिहार के चुनाव नतीजों पर राहुल, खरगे ने किया मंथन
नई दिल्ली, शनिवार, 15 नवंबर 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श ...
-
आतंकवाद के खतरे पर चर्चा के लिए तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: खरगे
नई दिल्ली, शनिवार, 15 नवंबर 2025। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
मोदी ने देवमोगरा धाम में किये पांडोरी माता के दर्शन
नर्मदा, शनिवार, 15 नवंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शन ...
