हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी, ताबो में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई
शिमला, गुरुवार, 13 नवंबर 2025। हिमाचल की पहाड़ियों और घाटियों में चल रही शीतलहर ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। लाहौल और स्पीति जिले के ताबो में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शिमला के मौसम विज्ञान कार्यालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि अधिक ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों और पहाड़ी दर्रों में शीत लहर का प्रकोप जारी है।
यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से छह से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है जबकि केलांग, कुकुमसेरी, कल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 3.3 डिग्री, 3.1 डिग्री, 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऊंचे क्षेत्रों और अधिक ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर ठंड के कारण पानी के पाइप जम गए है और लोग ठंड से बचने के लिए खासकर सुबह के समय भारी ऊनी कपड़े पहनने लगे हैं। इन क्षेत्रों में धूप भी लोगों को राहत नहीं दे पा रही है। सियोबघ में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद रिकांगपिओ में 2.2 डिग्री, मनाली में 2.5 डिग्री और सोलन तथा नारकंडा में 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
शिमला और धर्मशाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 8.2 डिग्री सेल्सियस और 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके चलते इन इलाकों में ठंड से थोड़ी राहत रही। इसके विपरीत, भुंतर, सुंदरनगर, कुफरी, पालमपुर और हमीरपुर जैसे स्थान ठंडे रहे, जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 3.5 डिग्री, 4.5 डिग्री, 4.7 डिग्री, 5.5 डिग्री और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक अक्टूबर से 13 नवंबर तक चल रहे मानसून के बाद के मौसम में हिमाचल प्रदेश में सामान्य वर्षा 32.7 मिलीमीटर की तुलना में 69.7 मिली दर्ज की गई, जो 113 प्रतिशत अधिक है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी ने माकपा के बुद्धदेव भट्टाचार्य की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
कोलकाता, रविवार, 01 मार्च 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत ...
-
तेजस्वी के राज्यसभा चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच लालू ने रविवार को राजद की बैठक बुलाई
पटना, रविवार, 01 मार्च 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्व ...
-
जम्मू कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके
जम्मू, रविवार, 01 मार्च 2026। जम्मू कश्मीर के पर्वतीय जिले डोडा ...
