तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली विस्फोट को लेकर अमित शाह की आलोचना की
कोलकाता, मंगलवार, 11 नवंबर 2025। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली में हुए विस्फोट को लेकर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “भारत को एक सक्षम गृह मंत्री की जरूरत है, न कि हर समय नफरत फैलाने वाले मंत्री की। क्या हमारी सीमाओं और हमारे शहरों दोनों की रक्षा का कर्तव्य अमित शाह का नहीं है? वह सभी मामलों में इतनी बुरी तरह विफल क्यों हो रहे हैं?” दिल्ली में लाल किले के पास हुए जोरदार विस्फोट के एक दिन बाद मोइत्रा ने यह टिप्पणी की है जिसमें 12 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। इस घटना के बाद पुलिस और खुफिया तंत्र की खामियों पर सवाल उठ रहे हैं। कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद मोइत्रा कानून-व्यवस्था, संघवाद और विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर अक्सर भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधती रही हैं।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
