राजस्थान में कई जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे
जयपुर, सोमवार, 10 नवंबर 2025। राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, सोमवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 6.8 डिग्री और नागौर में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान लूणकरणसर और दौसा में 8.7 डिग्री, अलवर में 9.0 डिग्री, सिरोही में 9.1 डिग्री, चूरू में 9.6 डिग्री व पिलानी में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते चौबीस घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में मौसम अभी शुष्क रहने का अनुमान है।
Similar Post
-
बीस सूत्रीय कार्यक्रम की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
जयपुर, सोमवार, 23 मार्च 2026। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने कह ...
-
बीकानेर हाउस में सांस्कृतिक संध्या : ‘रंगत’ में कथक नृत्य और राजस्थानी लोकगीतों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बिखेरा रंग
जयपुर, सोमवार, 23 मार्च 2026। नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में परिस ...
-
राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित कई हिस्सों में बारिश
जयपुर, सोमवार, 23 मार्च 2026। राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अन ...
