एमसीडी नामांकन: मुख्यमंत्री ने रोड शो में हिस्सा लिया, कहा पहले की सरकारों में विकास पिछड़ गया
नई दिल्ली, सोमवार, 10 नवंबर 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव में शालीमार बाग बी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अनीता जैन के नामांकन से पहले एक रोड शो में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को जिन 12 वार्ड में उपचुनाव होने हैं वहां भाजपा उम्मीदवारों की जीत आवश्यक है। रेखा गुप्ता विधायक चुने जाने से पहले शालीमार बाग बी वार्ड का प्रतिनिधित्व करती थीं। वह इस साल फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की पूर्ववर्ती सरकारें राजनीति में लिप्त रहीं जिसके कारण नगर निगम के वार्डों का विकास पिछड़ गया।
उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि दिल्ली का हर वार्ड साफ-सुथरा हो। हम जनता के आशीर्वाद और स्नेह के साथ-साथ जनसेवा के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी 12 वार्ड में चुनाव लड़ेंगे।’’ भाजपा एमसीडी के सभी 12 वार्ड पर चुनाव लड़ रही है और उसने आठ महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। 30 नवंबर को जिन वार्ड में उपचुनाव होने हैं उनमें से नौ पर पहले पार्टी का कब्जा था। अन्य भाजपा उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल करने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ रैली निकाली, जिनमें सांसद, विधायक और दिल्ली सरकार के मंत्री शामिल हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर है। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने भी सभी 12 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
