पूर्वोत्तर राज्यों के लिए राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे बिरला
कोहिमा, रविवार, 09 नवंबर 2025। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को नगालैंड में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र जोन-तीन के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में जोन-तीन के पीठासीन अधिकारी, सांसद और विधायक एकत्रित होंगे, जिसमें आठ पूर्वोत्तर राज्य शामिल हैं। एक बयान के अनुसार, 'नीति, प्रगति और जनता: परिवर्तन के उत्प्रेरक के रूप में विधायिका' विषय पर आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्र में लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करना और उत्तरदायी शासन को बढ़ावा देना है।
बिरला राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और राज्य विधानसभा अध्यक्ष शारिंगेन लोंगकुमेर की उपस्थिति में मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। यह सम्मेलन राजधानी से लगभग आठ किलोमीटर दूर राज्य विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा। हरिवंश समापन समारोह को संबोधित करेंगे, जबकि मेघालय विधानसभा अध्यक्ष थॉमस ए संगमा और नगालैंड विधानसभा के उपाध्यक्ष तोइहो येप्थो धन्यवाद ज्ञापन देंगे।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
